ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एसिड अटैक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने नशे में चूर होकर अपनी पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया। इस घटना में पत्नी के साथ साथ 4 माह की बच्ची और ससुर गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
आरोपी को कार चाहिए था
बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने घटना को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया। क्योकि उसे कार चाहिए था। इधर, मामले में विस्तार से जानकारी देते हुए पीड़िता योगिता अग्रवाल ने बताया कि उसकी शादी 06 फरवरी 2024 में लोहिया बाजार निवासी मनन अग्रवाल के साथ हुई थी। जिसके बाद से ससुराल वाले उसे गाड़ी के लिए प्रताड़ित कर रहे थे ।
घटना 01 मार्च की रात 9 बजे की
इसी के चलते 01 मार्च की रात 9 बजे मनन नशे में घर आया और पापा को फ़ोन कर कार की मांग करने की बात कहने लगा। इसपर जब योगिता ने विरोध किया। तो आरोपी पति ने गालियां देते हुए एसिड की बोतल उछाल दिया। जिसकी वजह से योगिता के हाथ, बांए पैर की पिंडली व थाई झुलस गई और बच्ची का चेहरा और हाथ भी झुलस गया।
आरोपी की तलाश जारी
इस दौरान बीच बचाव करने आये ससुर महेन्द्र अग्रवाल भी एसिड से झुलस गए । घटना के बाद घायलों को तत्काल प्रभाव से हाॅस्पिटल पहुंचाया गया है। जहां फ़िलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। इधर, इलाज के बाद घायल योगिता उसकी बेटी को मायके पक्ष वाले अपने साथ डबरा ले गए। लेकिन इसके पहले पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।