भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उड़द खरीदी पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सरकार ने सिचाई की समस्या का भी समाधान करते हुए दिन में बिजली प्रदान करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं प्रदेश में अब समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख 7 से बढाकर 10 मार्च कर दी गई है।
40 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस
बता दें कि मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन 7 फरवरी से शुरू हो गए है। जिसके लिए सरकार द्वारा इस बार किसानों को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल के साथ 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला लिया है। सीएम के इस आदेश के बाद से अब किसानों से गेहूं की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की थी। इस मीटिंग के बाद किसानों को राहत देते हुए कई फैसले लिए गए।
प्रदेश भर में बनाए गए 3,186 पंजीयन केंद्र
बता दें कि प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए 3,186 पंजीयन केंद्र बनाये गए है। ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसक साथ ही प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी रखी गई है। इसके साथ ही सरकार ने साफ किया है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं का भुगतान केवल आधार से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। पंजीयन के समय आधार ओटीपी या बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। इतना ही नही खाते के सत्यापन के लिए एक रुपये का ट्रांजेक्शन भी कराया जाएगा। तो वही शासन ने स्पष्ट किया है कि अक्रियाशील (Inoperative), संयुक्त (Joint) और वॉलेट आधारित बैंक खाते मान्य नहीं होंगे।