संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा घोषित रिजल्ट में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे स्थान पर रही हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/index.php पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपीएससी ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रैंक शामिल हैं। उम्मीदवार इस पीडीएफ को डाउनलोड कर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई देने वाले UPSC Civil Services Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
958 उम्मीदवारों को मिली सफलता
यूपीएससी द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक इस साल सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवार शामिल हैं।
सामान्य वर्ग: 317
ईडब्ल्यूएस: 104
ओबीसी: 306
एससी: 158
एसटी: 73
टॉप 10 में इन उम्मीदवारों ने बनाई जगह
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है —
अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
एकांश ढुल
राघव झुनझुनवाला
ईशान भटनागर
जिनिया अरोरा
ए.आर. राजा मोहिद्दीन
पक्षल सेक्रेटरी
आस्था जैन
उज्जवल प्रियांक
टॉप 10 में तीन महिला अभ्यर्थियों ने भी अपनी जगह बनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
मई में हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए 22 से 31 अगस्त 2025 के बीच मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अब अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।