Grah Gochar 2025 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में 15 मई को सूर्य शुक्र (Shukra) की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे।जबकि चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के इस चाल का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जबकि कुछ राशियों के लिए यह गोचर भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं। गोचर से न सिर्फ करियर -कारोबार में तरक्की मिलेगी। बल्कि भगवान की कृपा भी बरसेगी। तो आइए जानते है ग्रह गोचर का किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ। ..
सूर्य और चंद्रमा दोनों को ही वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Grah Gochar 2025) में खास महत्व दिया जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य को उच्च पद, सफलता, आत्मा, ऊर्जा, पिता, सम्मान इत्यादि का कारक माना जाता है। वहीं चंद्रदेव को मन, मनोबल, माता, समृद्धि इत्यादि के कारक हैं। दोनों ही ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। चंद्रमा सबसे तेज गति से गोचर करता है, वहीं सूर्य राशि परिवर्तन करने में एक महीने का समय लेते हैं।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और चंद्रमा का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। छात्रों को इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। दोस्तों और परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय शुभ साबित होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों के लिए भी दोनों ग्रहों की चाल अनुकूल रहेगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर और कारोबार में लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। प्रेमियों को भी इस दौरान लाभ होगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होगा। चंद्र देव की कृपा से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं। प्रेमियों को भी दौरान फायदा होगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। पदोन्नति मिल सकती है। समाज में सम्मान भी बढ़ेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय शुभ रहेगा।