नया साल शुरू होने में महज कुछ दिनों का समय शेष है। ऐसे में एक बार की तरह ग्रह और नक्षत्र स्थान और राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव हमेशा की तरह राशियों के साथ साथ ब्रमांड की हर चीज पर पड़ेगा। लेकिन यह परिवर्तन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे है। साथ ही मान सम्मान और सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
दरअसल, 30 साल बाद मीन राशि में शनि और बुध की युति बन रही है। इससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन लोगों को अपार धन दौलत और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होने वाली है। चलिए जान लेते हैं ये लक्की राशियां कौन सी होगी और उन्हें क्या लाभ होगा।
मीन राशि
साल 2026 में बुध-शनि के संयोग से मीन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। शनि-बुध की यह युति आपके लग्न भाव पर बनेंगी। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में नया मुकाम हासिल करने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा है। अविवाहित लोग विवाह की तरफ आगे बढ़ेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह युति बहुत लाभदायक साबित होने वाले हैं। यह संयोग लाभ के स्थान पर बन रहा है इसलिए उनकी आय में वृद्धि होने वाली है। इन्हें इनकम के नए माध्यम मिलेंगे। शेयर बाजार या फिर लॉटरी से लाभ हो सकता है। कामकाजी जीवन में इन लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए तरह के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में अच्छा मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह योग कई तरह के लाभ लेकर आने वाला है। अगर आप मीडिया या लेखन के कार्य से जुड़े हुए हैं तो बहुत लाभ होगा। आपका जो काम नहीं बन पा रहे थे वह अब बन जाएंगे। पहले किए गए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। कॉन्फिडेंस बना रहेगा और भाग्य के दम पर इनकम बढ़ेगी।नौकरी, वाहन या फिर संपत्ति मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी।