MP Police Recruitment : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार आने वाले तीन सालों में 22,500 पदों पर पुलिस की भर्ती करने जा रही है। पहले साल 7500 पदों पर भर्ती होगी, इसी क्रम में लगातार तीन सालों तक उक्त सभी पदों पर भर्तियां की जाएगी। सरकार इसके लिए पुलिस भर्ती बोर्ड गठित करने जा रही है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है।
15 अगस्त पर की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि वीवीआईपी मूवमेंट में तैनात सुरक्षाकर्मियों को छठवें वेतनमान का विशेष भत्ता एवं जोखिम भत्ता भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक दिन पहले मुख्यमंत्री निवास पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने पदक विजेता अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है। इसलिए इनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि अभी पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल (पीईबी) से होती है। इसमें कुछ वक्त लगता है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा। इससे पुलिस भर्तियों में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन आएगा। हालांकि वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत पदों की भर्ती मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कर्मचारी चयन मंडल से ही की जाएगी। जबकि आगे वर्षों की भर्तियां ‘पुलिस भर्ती बोर्ड’ से कराई जाएगी।
पुलिस ने किया अच्छा काम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले डेढ़-दो साल में पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री ने डकैत उन्मूलन, नक्सल उन्मूलन, नशामुक्ति, सायबर फ्रॉर्ड, महिला सुरक्षा, गौवंश तस्करी, गुंडे बदमाशों, अवैध हथियार रखने पर सख्त अंकुश और ऑपरेशन सृजन जैसे नवाचारों के लिए पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि सरकार पुलिस सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विधवाओं को मिलेगा आरक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, जेल और नगर सेना एवं सुरक्षा तीनों विभागों के शहीदों की विधवाओं और बच्चों के लिए स्नातक स्तर के सभी कोर्सेस में विभिन्न प्राथमिकता श्रेणियों में एक अतिरिक्त सीट पर आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमने 7,500 रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति दी है। पुलिस के करीब 22 हजार 500 पदों पर भर्ती होनी है। अब हर साल 7,500-7,5008 पदों पर भर्ती कर तीन साल में https://lbs.uol.edu.pk/ पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे।