Rahul-Akhilesh Posters : देश में वोट चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोकसभा से लेकर सड़क तक विपक्ष चुनाव आयोग और बीजेपी को घेरने की तैयारी करने लगा है। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के लखनऊ में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अनोख अंदाज अपनाया है। शहर में लगे होर्डिंग में धार्मिक और राजनीतिक रंग एक साथ दिखाई दिया।
दरअसल, लखनऊ में कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अनोखा अंदाज अपनाया है। उन्होंने शहर में एक बड़ा होर्डिंग लगवाया है। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को सारथी के रूप में दिखाया है। तो वही अखिलेश यादव और राहुल गांधी को युद्ध करते हुए योद्धा के तौर पर दर्शाया गया है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है “वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध”। इस अनोखी पहल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज होने लगी है। विपक्षी दल इसे जनता को संदेश देने की नई रणनीति बता रहे हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों पहले प्रेस कॉफ्रेंस कर चुनावों में हुई वोटों की धांधली के सबूत पेशकर बड़ा खुलासा किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में बड़ी धांधली की गई। चुनाव के 5 महीने पहले बड़ी संख्या में वोटरों को जोड़ा गया और फर्जी तरीके से मतदान कराया गया। राहुल गांधी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र चुनाव में करीब 40 लाख फर्जी वोट डाले गए। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को घेरे में लेते हुए सवाल उठाया थे कि महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटों की चोरी की गई। आखिर कैसे शाम 5 बजे के बाद भी वोटिंग हुई?