दिल्ली में बीजेपी की सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में देश के सभी बीजेपी अध्यक्ष शामिल होंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी इस दौरान शामिल होंगे। बता दें कि बीजेपी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की चार राज्यों में गुरुवार 28 मई को नियुक्त की है, इसमें हरियाणा, दिल्ली, त्रिपुरा और पंजाब में पार्टी को नई लीडरशिप मिली है।
1 जून को बड़ी बैठक
ये निर्णय BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के द्बारा लिया गया है, दिल्ली में पार्टी 1 जून को एक बड़ी बैठक करेगी, जहां पर सभी राज्यों के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हैं, उन्होंने द्वारा नए प्रदेश अध्यक्षों की 4 राज्यों में नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने यह नियुक्तियां अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करने के बाद ली है, नियुक्ति के बाद से ही ये प्रभाव लागू की गई हैं।
इन विषयों पर होगी चर्चा
इस नियुक्ति के साथ दिल्ली में BJP पार्टी ने 1 जून को एक बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता नितिन नबीन करेंगे. इसमें संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और पार्टी के सभी राष्ट्रीय महामंत्री शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक बैठक में आगामी चुनावों की तैयारी, नई रणनीति, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम और संगठन की समीक्षा की योजना पर चर्चा की जाएगी।
मंत्री हर्ष मल्होत्रा मिली जिम्मेदारी
दिल्ली BJP की कमान अब से केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौपीं गई है। दिल्ली से मोदी कैबिनेट में 62 साल के हर्ष मल्होत्रा ही एकमात्र केंद्रीय मंत्री के पद पर हैं, इसके पहले उन्हें BJP दिल्ली यूनिट के महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी, और 2015 में पुरानी पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वह मेयर भी बनाएं गए थे। बता दें कि उन्हें नगर निकायों और पार्टी के संगठन कामकाज में माहिर माना जाता है। इससे पहले दिल्ली BJP अध्यक्ष के रूप वीरेंद्र सचदेवा संभाल रहे थे, उनका तीन साल का कार्यकाल मार्च 2026 में पूरा हुआ है
हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष बनी डॉक्टर
हरियाणा में नया प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को बनाया गया है, अर्चना पेशे से एक डॉक्टर हैं, इससे पहले वह बीजेपी पार्टी की राज्य महामंत्री पद पर थीं. उनका ताल्लुक पानीपत से है. उन्होंने मोहन लाल बड़ोली के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी। हरियाणा BJP की अध्यक्षता करने वाली अर्चना गुप्ता दूसरी महिला हैं. उनसे पहले वरिष्ठ नेता कमला वर्मा ने BJP की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं.
पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों बनाया
पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को बनाया है, बरनाला से ढिल्लों दो बार कांग्रेस के विधायक रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 2022 में BJP जॉइन की और तब से वह पार्टी में राज्य उपाध्यक्ष के रूप में कम कर रहे हैं। ढिल्लों पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भी करीबी माने जाते हैं, कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस से बगावत करके 2022 में BJP जॉइन किया था।
त्रिपुरा विधायक बने प्रदेश अध्यक्ष
अभिषेक देबरॉय त्रिपुरा में BJP के नया प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, अभी वह त्रिपुरा के मातबाड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं।