asia cup trophy controversy : भारत ने पाकिस्तान को हराकर बीते रविवार को 9वीं बार एशिया कप जीता लिया है। लेकिन जीत का जश्न भारतीय टीम के लिए अधूरा रह गया। इसका जिम्मेदार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख नक़वी के विवादित कदम ठहराया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम को नक़वी ने ट्रॉफी सौंपने से इनकार कर दिया और उसे अपने होटल रूम में ले गए। बता दें कि, टीम इंडिया और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नक़वी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। उनका कहना था किलगातार नक़वी भारत-विरोधी बयान देते रहे हैं और ऐसे में उनके हाथों ट्रॉफी लेना सही नहीं होगा। वहीं नक़वी ने प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान खुद ही मौके से ट्रॉफी उठाई और चले गए।
दुबई में चोरी को लेकर सख्त कानून:
दुबई में चोरी को लेकर कानून बेहद कड़ा है। यहां किसी की संपत्ति हड़पने या जबरन कब्जा करने पर 6 महीने से लेकर 3 साल तक की सजा हो सकती। गंभीर मामलों में सजा 15 साल तक भी हो सकती है। अगर बीसीसीआई शिकायत दर्ज कराता है और मामला चोरी के तहत आता है तो नक़वी को जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
BCCI ने दिया अल्टीमेटम:
बीसीसीआई ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। खबरों के मुताबिक, बोर्ड ने नक़वी को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वे ट्रॉफी एसीसी ऑफिस में वापस करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो दुबई पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। बीसीसीआई ने यूएई अधिकारियों से भी बातचीत शुरू कर दी है ताकि नक़वी ट्रॉफी लेकर पाकिस्तान वापस न जा सकें।
बैठक में हुआ हंगामा:
मंगलवार को हुई एसीसी बैठक में भी इस मुद्दे पर काफी हंगामा हुआ था। कई देशों के प्रतिनिधियों ने नक़वी के इस रवैये पर नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद नक़वी ट्रॉफी अपने पास रखने पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि वह अब भी ट्रॉफी अपने होटल में ही रखे हुए हैं।
इस वजह से बढ़ा विवाद:
दरअसल नक़वी चाहते थे कि वह ही भारतीय टीम को ट्रॉफी देंगे। लेकिन इसका विरोध करते हुए भारतीय खेमे ने सुझाव दिया कि या तो बांग्लादेश के अमीनुल इस्लाम या फिर अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिद अल जरूनी ट्रॉफी दें। लेकिन इन प्रस्तावों को नक़वी ने ठुकरा दिया और गुस्से में ट्रॉफी उठाकर मंच छोड़कर चले गए।
नक़वी के लिए मुश्किल होगा हालात:
जिसके बाद अब सबकी निगाहें इस बा त पर टिकी हैं कि बीसीसीआई औपचारिक शिकायत कब दर्ज कराएगी। ऐसे में अगर दुबई पुलिस हरकत में आती है तो हालात नक़वी के लिए बेहद मुश्किल साबित हो सकती हैं। फिलहाल इस बड़े विवाद के चलते एशिया कप की जीत का जश्न फीका पड़ गया है।