CM Mohan: शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम तो है अभिनंदन लाल लेकिन कांग्रेस और उसके प्रदेश नेतृत्व पर टपोरी लाल का जिगर करते हुए जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाम लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष दो कोड़ी का जो अपनी विधानसभा ही नहीं जीता पाया अब "मुंगेरीलाल के हसीन सपने" देखना बंद कर देना चाहिए।
पटवारी पर बड़ा हमला
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी और उसकी नीतियों पर है। कांग्रेस केवल सपने दिखाने और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है,मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता अपनी ही विधानसभा नहीं जीत पाया, वह प्रदेश की राजनीति को दिशा देने की बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और चुनावों में इसका जवाब भी दे चुकी है।
बयानबाजी करती है कांग्रेस
भाजपा सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हित में लगातार कार्य कर रही है और जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस केवल बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लगी हुई है। मुख्यमंत्री के इस बयान के दौरान सभा स्थल पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।शुजालपुर की सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी। कांग्रेस पर किए गए उनके तीखे हमले चर्चा का विषय बने रहे।