उज्जैन : सावन का आखिरी सोमवार होने के चलते मध्यप्रदेश सहित देशभर में भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। इसी कड़ी में उज्जैन में भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तो वही श्रावण माह के चौथा सोमवार यानि की आज बाबा महाकाल 5 स्वरूपों में भक्तों को भव्य दर्शन देने के लिए महज कुछ देर में शाही सवारी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। जिसको लेकर तैयारियां जहां पूरी कर ली गई है। तो वही जगहे जगहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।
शाम 4 बजे निकलेगी महाकाल की शाही सवारी
बता दें कि शाम 4 बजे महाकाल भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। आज श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में, गजराज पर श्री मनमहेश रूप, गरुड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश जी स्वरूप में दर्शन देंगे। इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जाएगी। सवारी के साथ घुड़सवार पुलिस दल, सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, भजन मंडली, झांझ मंडली के सदस्य व पुलिस बैंड भी शामिल रहेंगे।
इस रूट से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी
राजाधिराज आज अपने भक्तों को पांच स्वरूपों में दर्शन देने वाले हैं। मंदिर से निकलकर सवारी अपने परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से बाबा का अभिषेक पूजन होगा इसके बाद रामानुज कोट, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए सवारी पुनः मंदिर पहुंच जाएगी।