Gia Manek Wedding: फेम्स टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस जिया मानेक ने शादी रचा ली है। जिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण जैन संग एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिया है। जिया ने अपनी शादी की तस्वीरें 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया।
कपल ने शेयर की शादी की तस्वीरें:
दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेहद निजी समारोह में शादी की है। सोशल मीडिया पर कपल ने एक कंबाइंड पोस्ट में शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि 'हम अब पति-पत्नी बन गए हैं।' इस फोटो में गोल्डन रंग की सिल्क कांजीवरम साड़ी में जिया नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों में गजरा लगाए गोल्डन ज्वेलरी पहना है, जिया का ब्राइडस लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। जिला और मानेक ने अपने पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखा कि, 'गुरुओं और ईश्वर' की कृपा से, अपनों के आशीर्वाद और प्यार के साथ हम हमेशा के लिए इस बंधन में बंध गए हैं, दिल से दिल तक, हाथों में हाथ लिए दो दोस्त थे, और आज पति-पत्नी बन गए। सभी के दुआओं, शुभकामनाओं और प्यार के लिए दिल से धन्यवाद। अब एक साथ हंसी, यादें और रोमांच साथ का जीवन शुरू होता है, मिस्टर और मिसेज़ जिया वरुण।"कपल को इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ढेर सारी बधाईयां व शुभकामनाएं दे रहे हैं।
पारंपरिक रिवाजों से की शादी:
जिया ने अपनी शादी में पारंपरिक साउथ इंंडियन ब्राइडल लुक अपनाया। वहीं वरुण पीले कुर्ते में जिया के लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते दिखे। खबरों की मानें तो वरुण और जिया ने भूत शुद्धि विवाद प्रक्रिया से शादी की है। ये अनुष्ठान पांच तत्वों - पृथ्वी, आकाश, अग्नि, जल और वायु के संगठन के साथ किया जाता है।
ऐसे हुई जिया और वरुण की मुलाकात:
जिया मानेक को सबसे ज़्यादा पहचान साथ निभाना साथिया में ‘गोपी बहू’ की भूमिका से मिली थी। इसके अलावा वह टीवी सीरियल जैनी और जूजू' में भी नजर आईं। वहीं वरुण जैन भी पेशे से एक्टर हैं। दोनों ने 'तेरा मेरा साथ रहे' शो में काम किया था जहां से दोनों का प्यार शुरू हुआ।
कौन हैं वरुण जैन:
वरुण जैन ने अपने करियर की शुरुआत 2010 के सीरियल 'काली- एक अग्निपरीक्षा' से की थी। वह 'दीया और बाती हम' में मोहित राठी की भूमिका में नजर आए थे। साथ निभाना साथिया में वरुण ऑन-स्क्रीन जिया के जीजा बने थे।