इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक़्त की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बालकनी से गिरने की वजह से एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची दादा-दादी के यहां घूमने के लिए आई थी। जहां हादसे का शिकार होने के चलते उसकी मौत हो गई। घटना इंदौर के द्वारकापुरी इलाके की है।
रेलिंग के बीच से झाँकने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, नरेन्द्र दशोरे अपनी इकलौती संतान मुस्कान और पति के साथ शुक्रवार को पीथमपुर से इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान शनिवार सुबह जब सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे तो मासूम मुस्कान खेलते खेलते बालकनी में चली गई और नीचे गिर गई। बच्ची की चीख सुन परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल हालत में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई।
घटना श्रीराम नगर की है
मुस्कान के पिता नरेंद्र पीथमपुर की कंपनी में काम करते हैं। वे दो दिन के लिए अपने माता-पिता से मिलने बेटी और पत्नी को लेकर इंदौर आए थे। मुस्कान गैलरी की तरफ जाकर खेलने लगी और फिर वह रेलिंग के बीच से झाँकने लगी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पहली मंजिल से सिर के बल जमीन पर जा गिरी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। घटना श्रीराम नगर की है।