रायपुर: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के तहत 50 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की के. शारदा भी शामिल हैं। के. शारदा को इस विशेष सम्मान की प्राप्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा की जाएगी।
50 विजेताओं में से एक छत्तीसगढ़ से शिक्षक :
आज शाम 4:15 बजे विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होने वाली के. शारदा इस पुरस्कार के 50 विजेताओं में से एक हैं। ये पुरस्कार विजेता 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के 50 पुरस्कार विजेताओं में 34 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 2 दिव्यांग शिक्षक भी हैं।
कमर से नीचे 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं के. शारदा :
इस सूची में दुर्ग की के. शारदा भी शामिल हैं, जो पोलियो के कारण कमर से नीचे 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं। इसके बावजूद, के. शारदा ने पाठ्यक्रम को सरल और सुलभ बनाने के लिए 20 अलग-अलग विषयों पर किताबें लिखी हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।