मेष राशि: जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृष राशि: तरक्की के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी सम्पति से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि: व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
कर्क राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेंगे।
सिंह राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। तरक्की के मौके मिलेंगे।
कन्या राशि: आज आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा, आपके द्वारा किए गए बौद्धिक कार्यों से सम्मान प्राप्त होगा. लेकिन इस बीच वस्त्रों की खरीदी पर आपके खर्च बढ़ेंगे।
तूला राशि: धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। उच्चाधिकारियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि: क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि: शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। घर की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि: परिश्रम अधिक रहेगा। खचों की अधिकता से परेशान रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
कुंभ राशि: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
मीन राशि: परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।