सिवनी : मध्य प्रदेश के सिवनी में गुरुवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से आमागढ़ गांव की तरफ जा रहा है। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना अरी थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
बाइक सवार युवक को आई जानलेवा चोटें
पुलिस ने मृतक की पहचान 40 वर्षीय विकास बिसेन के रूप में की है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार युवक को जानलेवा चोटें आईं। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन युवक की जान नहीं बच सकी।
सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाल रही पुलिस
वही हादसे के बाद से फरार आरोपी चालक की तलाश पुलिस कर रही है। घटनास्थल के आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि वाहन के संबंध में कोई ना कोई सुराग मिल सके।