Canara Bank Vacancy 2026: केनरा बैंक ने ग्रेजुएट के लिए अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन कल यानि की 17 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक की शाखाओं में नियुक्ति की जाएगी। अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग 1 साल के लिए होगी।
योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 1 जनवरी 2013 से लेकर 1 सितंबर 2026 तक ग्रेजुएशन पास करना अनिवार्य है। ऐसे उम्मीदवार जो लोकल लैंग्वेज से संबंधित कक्षा 10वीं और 12वीं स्टैंडर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं, उन्हें लोकल लैंग्वेज टेस्ट से नहीं गुजरना होगा। बाकी उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन के दौरान लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी होगा।
आयु सीमा
आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 सितंबर 1998 से लेकर 1 सितंबर 2006 के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी केउम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिसे राज्यवार कक्षा बारहवीं या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
वेतन
उम्मीदवारों को हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को NATS पर जाकर पंजीकरण करना होगा। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/आईएमपीएस/कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के जरिए फीस पेमेंट किया जा सकता है।