इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से आत्महत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग अकार अपनी जान दे दी। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने कई चौकाने वाले खुलासे किए। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
MYH में सिक्योरिटी गार्ड था युवक
बताया जा रहा है कि मृतक युवक महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। जिसे लंबे समय से ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। इस बात का खुलासा मृतक ने अपने वीडियो में किया है। इतना ही नहीं मृतक ने अपनी पत्नी, उसकी बहनों और मां पर मानसिक व पारिवारिक दुरुपयोग के भी गंभीर आरोप लगाए है।
मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए
मृतक ने वीडियो में आगे कहा कि मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए… मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी गई है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। यह पूरी घटना आजाद नगर थाने के छोटी ग्वालटोली स्थित किबे कम्पाउंड की है।