इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 25 वर्षीया युवक पिछले दो साल से लिव इन रिलेशन में था। लेकिन प्यार में मिली बेवफाई से आहत होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इतना ही नहीं मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया जिसमे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका सहित 5 लोगों को ठहराया और कहा - "प्यार में लड़के ही जान देते हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आगे की कार्रवाई शुरू की।
मामला इंदौर के नंदा नगर का है
मामला इंदौर के नंदा नगर का है। जहां लविश लश्करी नामक युवक ने प्यार में धोखा मिलने के बाद अपनी जान दे दी। मृतक मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला था और इंदौर में ड्राइवर का काम करता था। लविशा ने मरने से पहले अपने भाई को एक वीडियो भेजा। जिसमे उसने कहा कि लड़के सुरक्षित नहीं हैं… उन्हें प्यार साबित करने के लिए जान देना पड़ती है। मामला जब तक भाई के सामने आया। तब तक काफी देर हो चुकी थी।
प्रेमिका से नहीं हो पा रहा था संपर्क
बताया जा रहा है कि युवती को उसके घर वाले खंडवा ले गए और फोन भी बंद कर दिया था। लविश का लंबे समय से अपनी प्रेमिका से संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिससे युवक काफी दुखी था। इसी के चलते युवक ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्मत्या कर ली और अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने वीडियो जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम के भेजा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर की है।