भोपाल : ब्लिंकिट ने अपने सेवाओं का विस्तार करते हुए खाने पीने की चीजों के साथ साथ अब एलपीजी सिलेंडर भी डिलीवर करने का फैसला लिया है। यह सुविधा आज यानि की 04 अगस्त से शुरू हो गई है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को अब 10 किलो फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर महज 04 घंटों के अंदर घर बैठे मिल सकेगी।
इंदौर के बाद भोपाल में भी मिलेगा सुविधा
बता दें कि अभी तक यह सुविधा इंदौर में दी जा रही थी। लेकिन अब भोपाल में भी यह सुविधा शुरू कर दी गई है। जिससे छात्रों, नौकरीपेशा युवाओं और छोटे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। फ्री-ट्रेड होने के कारण इसे निर्धारित नियमों के तहत बिना पारंपरिक घरेलू एलपीजी कनेक्शन के भी खरीदा जा सकेगा।
किन गैस एजेंसियों से मिलेगी सुविधा?
अभी ये सुविधा शहर की 3 गैस एजेंसियों के द्वारा उपलब्ध कराई जी रही है. ये एजेंसियां होशंगाबाद रोड स्थित रघु गैस एजेंसी, अभिमन्यु गैस एजेंसी और टीटी नगर की आरके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. इस एजेंसियों के संचालकों ने बताया है कि बुकिंग के बाद ऑर्डर एजेंसी पहुंचेगा और चार घंटे में सिलेंडर की डिलीवरी कर दी जाएगी.
जानें कितने लगेंगे रूपए
उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पहले ₹3,186 रुपय सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। साथ ही 10 किलो सिलेंडर रिफिल
करवाने के लिए ₹1,550 रूपए देने होंगे। तो वही नया कनेक्शन लेने के लिए केवल एक वैध पहचान पत्र देना होगा। इसके बाद उपभोक्ता तुरंत सेवा का लाभ उठा सकते हैं।