Union Bank of India Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी बनने का खास मौका, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यूनियन बैंक रिक्रूटमेंट प्रोजेक्ट 2026-27 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO), जनरल बैंकिंग ऑफिसर और विभिन्न डोमेन एक्सपर्ट के 395 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन 10 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट: unionbankofindia.bank.in पर जाकर फॉर्म भरे।
पदों का विवरण
आयु सीमा: अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए 177 रुपये और सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 1180 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
सैलरी : पद के अनुसार सालाना लगभग 21 लाख से 47 लाख रुपये तक का सीटीसी मिलेगा। महंगाई भत्ता (डीए), विशेष भत्ता, आवास सुविधा या लीज किराया, मेडिकल सुविधा, अवकाश यात्रा सुविधा (एलएफसी) और बैंक के अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Recruitment सेक्शन में जाएं।
- Union Bank Recruitment Project 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
- Apply Online विकल्प चुनें।
- नया पंजीकरण करें और आवश्यक विवरण भरें।
- पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
- आवेदन पत्र की जांच करने के बाद शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।