दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में आज उस हड़कप मच गया जब एक महिला ने जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला के इस कदम से मौके पर जहां हड़कप मच गया। तो वही पुलिस ने तत्काल प्रभाव से महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज जारी है।
ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप
बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ जनसुनवाई में पहुंची थी। उसने पति और ससुराल पक्ष पर करीब दो महीने से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह अपनी शिकायत लेकर दूसरी बार जनसुनवाई में पहुंची थी। उसका आरोप है कि पहली शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
महिला की हालत खतरे से बाहर
महिला की पहचान भांडेर के काजीपाठा मोहल्ला निवासी पूनम वाल्मीकि के रूप में हुई है। जिसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।