Akhilesh Yadav Join Bjp: उत्तरप्रदेश की सियासत में उस समय तूफान आया जब एक बीजेपी सांसद ने समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ओर उनके परिवार को बीजेपी में शामिल होने का दावा कर दिया। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने दावा करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव और उनका परिवार जल्द बीजेपी या एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकता है। बीजेपी सांसद के इस दावे के बाद से प्रदेश की राजनीति में तूफान आ गया है। इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे है।
क्या बोले साक्षी महाराज?
दरसअल, भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव के एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की मैं चाहू उस दिन अखिलेश और उनके परिवार को बीजेपी में ला सकता हूं। साक्षी महाराज ने दावा करते हुए कहा कि मैं यादव परिवार का मुखिया हूं। अखिलेश और उनका परिवार मेरा सम्मान करते है, उनसे मेरा गहरा नाता है।
आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने साक्षी महाराज को सपा में आने का दावा किया था। अखिलेश ने कहा था कि हम जब चाहें, साक्षी महाराज को सपा में ला सकते है। अब साक्षी महाराज के इस बयान के बाद से इंडिया गठबंधन पर कई सवाल खड़े होने लगे है। अटकले लगाई जाने लगी है कि साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इंडिया गठबंधन टूट जाएगा।