गर्मी का मौसम शुरू होने के चलते लोगों को अधिक प्यास लगी है। जिसे बुझाने के लिए लोग ठंडे पानी का सहारा लेते है। आमिर लोग जहां प्यास बुझाने के लिए फ्रिज या आरो का इस्तेमाल करते है। तो वही गरीब लोग मटके के पानी का सेवन करते है। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल हमेशा आता है कि दोनों मटके में से कौन सा मटका ज्यादा अच्छा होता है और कौन सा मटका पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रखता है काला या लाल। तो चलिए जानते है कौन सा मटका है ज्यादा बेहतर,,,,
लाल मटके फायदे:
यह पानी में मॉडरेट मिनरल्स जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम मिलाने में मदद करता है.
लाल मटके का पानी पाचन के लिए अच्छा माना जाता है.
यह लू, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है.
लाल मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा और स्वादिष्ट होता है, जो शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करता है
काले मटके के फायदे:
काले रंग की वजह से यह गर्मी ज्यादा सोखता है और पानी को जल्दी ठंडा करता है.
तेज गर्मी में इसका पानी लाल मटके की तुलना में ज्यादा ठंडा महसूस होता है.
इसकी बनावट थोड़ी मजबूत होती है, जो इसे ज्यादा टिकाऊ बनाती है
यह शरीर को तुरंत ठंडक देता है और पसीने की समस्या में राहत देता है.
काली मिट्टी से बने मटके न केवल लंबे समय तक पानी को ठंडा रखते हैं, बल्कि इस पानी में बैक्टीरिया कम पनपते हैं. जिससे पानी स्वच्छ बना रहता है.
काला मटका पानी मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से पाचन और एसिडिटी की समस्या होने पर राहत देता है
मटके का पानी सेहत के लिए कितना फायदेमंद
मिट्टी के मटके का पानी पाचन तंत्र को शांत करता है.
फ्रिज के पानी के मुकाबले मटके का पानी गले को नुकसान नहीं पहुंचाता.
इनमें नेचुरल कूलिंग रहती है. बिना किसी रासायनिक प्रक्रिया के पानी को ठंडा करता है.
कुछ रिसर्च के अनुसार मिट्टी के मटके में रखा पानी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है.