भोपाल : एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को देखने के लिए फैंस काफी एक्ससिटेड है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमे आलिया भट्ट और शरवरी जासूसी करते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म वैसे तो साल 2025 में रिलीज होनी थी। लेकिन किसी कारण तारीख आगे बढ़ती चली गई और अब फिल्म कल यानि की 03 जुलाई को फाइनली रिलीज होने जा रही है। जिसको लेकर दर्शकों का उत्साह काफी ज्यादा है।
100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फ्रेंचाइजी की पहली महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर तले हुआ है।
आलिया भट्ट ने लिए 25 करोड़ फीस
फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का प्रोडक्शन बजट करीब 100 करोड़ रुपये है, जबकि प्रचार-प्रसार सहित कुल लागत लगभग 130 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं, आलिया भट्ट को सबसे अधिक करीब 25 करोड़ रुपये की फीस मिलने की चर्चा है, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर को लगभग 6-6 करोड़ तथा शरवरी वाघ को करीब 3 करोड़ रुपये मिलने की खबरें हैं।
ऋतिक रोशन का फिल्म में कैमियो
रिपोर्ट्स में ऋतिक रोशन के कैमियो की भी चर्चा है, हालांकि इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले आलिया और शरवरी ने दर्शकों से अपील की है कि वे फिल्म केवल सिनेमाघरों में देखें, पायरेटेड लिंक से बचें और किसी भी तरह के स्पॉइलर सोशल मीडिया पर साझा न करें। बता दें कि बड़े पर्दे पर पहली बार आलिया भट्ट और शरवरी साथ काम करते हुए नजर आएंगे।