Laptop Meaning in Hindi: इंसान के जीवन में शिक्षित होना बेहद ही जरूरी हो गया है। शिक्षा की बात आती है तो, नौकरी की भी बात की जाती है। और जब नौकरी की बात होती है तो इसके लिए आपका नॉलेज अच्छा होना भी जरूरी है। क्योंकि नौकरी पाने के लिए आपको कई परिक्षाओं से गुजरना होता है। आज हम जनरल नॉलेज से जुड़े एक सवाल पर बात करेंगे।
हमारे जीवन में ऐसी कई वस्तुए है, जिनका हम प्रयोग कई बार करते है, लेकिन उनका सही अर्थ यानी सही नाम क्या है यह बहुत ही कम लोगों को पता होता है। क्या आपको पता है कि लैपटॉप और कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते है? यह सवाल कई बार परिक्षाओं में पूछा गया है। क्या आपको पता है? आइए आपको बताते है।
कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते है?
लैपटॉप से पहले दुनिया में कंप्यूटर का अविष्कार किया गया था। इसलिए सबसे पहले कंप्यूटर की बात करते है। कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहा जाता है। कंप्यूटर के माध्यम से हम कई घंटों की गणनाओं को आसानी से कुछ ही समय में पूरा किया जा सकता है। कंप्यूटर को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए भारी मशक्कत करनी होती है। कंप्यूटर तीन हिस्सों में होता है मॉनिटर, सीपीयू और कीबोर्ड।
लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते है?
सबसे पहले बात करते है की लैपटॉप का फुल फॉर्म क्या होता है? आपको बता दें कि लौपटॉप का कोई फुलफॉर्म नहीं होता है। लैपटॉप एक छोटा कंप्यूटर होता है जिसे हम कहीं भी, कभी भी ले जा सकते है। लैपटॉप हल्का और एक ही यूनिट बॉक्स होता है। लैपटॉप का अविष्कार 1980 में एडम ऑस्बॉर्न ने किया था, जो एक कंप्यूटर ब्रिटिश डिजाइनर थे।
लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते हैं?
कंप्यूटर और लैपटॉप के बारे में जानने के बाद यह भी जानना जरूरी होगा की आखिर लैपटॉप को हिंदी में क्या कहा जाता है। तो आपको बता दे कि लैपटॉप को हिंदी में ‘सुवाह्य संगणक’ कहा जाता है। सुवाह्य का मतलब पोर्टेबल होता है। पोर्टेबल का मतलब किसी भी चीज को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सके।