Karur Rally Stampede: तमिलनाडु के करूर में शनिवार को हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 40 हो गई है, दरअसल ये रैली अभिनेता और नेता थलपति विजय की है। जिसमें से लगभग 60 से अधिक लोग का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं, इसमें से दो लोगों को हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. वहीं इस पूरी घटना के बाद ये राजनीतिक रैली एक तमिलनाडु की सबसे भयावह रैलियों में शामिल हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक विजय के करीबी सहयोगियों के खिलाफ इस बीच कई केस दर्ज किए गए हैं।
आर्थिक सहायता की घोषणा:
वहीं मद्रास हाई कोर्ट में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने स्वतंत्र जांच की मांग की है, और इस पूरे मामले को साजिश बताया है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की ओर से बनाएं न्यायिक आयोग ने अपनी जांच की शुरू कर दी है। तमिलगा वेत्री कझगम की राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ में लगभग 40 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हुए हैं। यह घटना रविवार, 28 सितंबर 2025 को करूर में हुई है।विजय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 20 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
सोशल मिडिया पर ट्विट के जताया दुख:
विजय ने TVK के आधिकारिक अकाउंट के माध्यम से बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "करूर में कल जो हुआ, उसे याद करके मेरा दिल और दिमाग गहरे दुख से भर जाता है। इस भयावह त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों का दर्द मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी चेहरों को याद करता हूं, जिनसे मैं इस यात्रा में मिला। आप सभी ने जो स्नेह और समर्थन दिया, वह मेरे दिल में हमेशा रहेगा। लेकिन आज, जब मैं उन परिवारों के बारे में सोचता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरा दिल टूट जाता है।"
'यह त्रासदी हमें कठिन सबक सिखाती है': विजय
विजय ने वादा किया कि उनकी पार्टी इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि उनकी टीम राहत कार्यों में पूरी तरह जुटी हुई है।उन्होंने सभी से अपील की कि इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों का समर्थन करें। साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।विजय ने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे आयोजनों में सभी की सुरक्षा सर्वोपरि हो। विजय और उनकी पार्टी ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहायता का वादा दोहराया। यह त्रासदी हमें कठिन सबक सिखाती है, और हम इसे गंभीरता से लेंगे।" इस दुखद घटना ने न केवल TVK के सदस्यों, बल्कि पूरे तमिलनाडु के लोगों को स्तब्ध कर दिया।