Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी के अलावा मैदान पर शानदार क्रिकेटिंग समझ का परिचय दिया। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे फाइनल में वैभव ने रिकी भुई के खिलाफ DRS लेने की सलाह दी। कप्तान ईशान किशन ने उनकी बात पर भरोसा जताया और रिव्यू लेने के बाद ईस्ट जोन को विकेट मिल गया।
क्या था पूरा मामला?
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद साउथ जोन बल्लेबाजी के लिए उतरा तो शुरुआती ओवरों में ही रिकी भुई के विकेट को लेकर रोमांचक स्थिति बन गई। साउथ जोन की पारी के पांचवें ओवर में मुकेश कुमार की गेंद लेग साइड की तरफ गई। गेंद रिकी भुई के बल्ले और पैड के बेहद करीब से निकली। ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने कैच की जोरदार अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने अपील को खारिज कर दिया। इसके बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ियों के बीच रिव्यू को लेकर चर्चा शुरू हुई। इसी दौरान उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी कप्तान ईशान किशन को DRS लेने के लिए लगातार कहते दिखाई दिए। ले लो, ले लो...' वैभव की इस सलाह के बाद ईशान किशन ने रिव्यू लेने का फैसला किया।
DRS में सामने आया असली राज
थर्ड अंपायर ने रिव्यू के दौरान अल्ट्राऐज तकनीक की मदद ली। रिप्ले में गेंद के बल्ले के पास से गुजरते समय स्पाइक दिखाई दिया। इससे साफ हुआ कि गेंद ने बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लिया था। इसके बाद कैच की भी जांच की गई। इस मुकाबले में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुमार कुशाग्र संभाल रहे थे। उन्होंने कैच को अच्छी तरह से पूरा किया था। थर्ड अंपायर ने सभी पहलुओं की जांच करने के बाद रिकी भुई को आउट करार दिया। भुई महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे और साउथ जोन को 10 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा।
15 साल की उम्र में वैभव की शानदार क्रिकेटिंग समझ
इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि वैभव सूर्यवंशी केवल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए ही चर्चा में नहीं हैं। कम उम्र में ही उन्होंने मैदान पर परिस्थितियों को समझने और सही फैसला सुझाने की क्षमता भी दिखाई है। ईस्ट जोन के उपकप्तान के तौर पर वैभव की भूमिका इस मुकाबले में खास नजर आई। कप्तान ईशान किशन ने भी उनके सुझाव पर भरोसा किया और यह फैसला टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ।
कम उम्र में बना चुके हैं कई रिकॉर्ड
बिहार के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह कम उम्र में रणजी ट्रॉफी और IPL में पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू किया। 15 साल 99 दिन की उम्र में T20 इंटरनेशनल खेलने के साथ उन्होंने युवा भारतीय खिलाड़ी के तौर पर खास उपलब्धि हासिल की। अब दलीप ट्रॉफी के फाइनल में उनका यह DRS वाला फैसला भी चर्चा का विषय बन गया है।
ईस्ट जोन ने बनाया 708 रन का विशाल स्कोर
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए। टीम के लिए ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाते हुए 270 रन की बड़ी पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए। इसके बाद साउथ जोन की टीम अपनी पारी खेलने उतरी। मुकाबले के शुरुआती चरण में ही वैभव सूर्यवंशी के सुझाए DRS ने ईस्ट जोन को रिकी भुई के रूप में अहम विकेट दिला दिया।