UPSC 2024 Final Result : युपीएससी 2024 सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ज जारी हो गया है। उत्ररप्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने आल इंडिया में पहली रैंप प्राप्त कर देशभर में टाॅप किया है। वही दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल रही हैं। यूपीएससी ने कुल 1009 चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
भोपाल के क्षितिज को 58वीं रैंक
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले क्षितिज आदित्य शर्मा ने 58वीं रैंक हासिल की है। आदित्य का पहले IRS में चयन हुआ था, लेकिन इस बार वे आईएएस अधिकारी बनेंगे।
IAS के लिए 180 भरे जाएंगे पद
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में इस बार कुल 180 पद भरे जाएंगे। जिसमें से 73 पद अनारक्षित, 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षित है।
IPS के लिए 150 भरे जाएंगे पद
तो वहीं भारतीय पुलिस सेवा के लिए 150 पद भरे जाएंगे। जिनमें से 60 अनारक्षित, 23 एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित है।