उज्जैन : उज्जैन जिले के घट्टिया स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के दो लापता छात्रों का शव तालाब में मिलने से हड़कप मच गया है। दोनों छात्र सोमवार से गायब थे। जिनकी तलाश पुलिस लगतार कर रही थी। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय प्रज्ञान विमल का शव मंगलवार सुबह पानी पर उतराता मिला था, जबकि 14 साल के रोशन बरेठा का शव 21 घंटे बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने ढूंढ़ निकाला। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बच्चे विद्यालय स्टाफ के है। जो तालाब में नहाने के लिए सोमवार देर शाम स्कूल से भाग गए थे। जब काफी देर तक बच्चे नहीं मिले तो विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बच्चों के शव स्कूल के पास तालाब में मिले। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। तो वही विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गए है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा कारणों का खुलासा
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर मामला तालाब में डूबने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि दोनों छात्र तालाब तक कैसे पहुंचे और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।