रिपोर्टर - जगन्नाथ साहू, बालोद। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी पुलिस चौकी अंतर्गत संजारी गांव में आकाशिय बिजली गिरने से दो मासूम सगे भाईयों के साथ ही एक बैल की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और बिजली कड़कने लगी। दोनों मासूम बच्चे अपने घर के आँगन में खेल रहे थे और पूरा परिवार घर के अंदर था तभी आकाशिय बिजली गिरी और दोनों मासूमो समेत पास में बंधे एक बैल को अपने चपेट में ले लिया जिसके बाद घर में मौजूद परिवार के लोगों ने देखा की दोनों मासूम बच्चे आँगन में बेहोश हालात में गिरे पड़े है।
.jpg)
संजीवनी 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ दोनो मासूम बच्चो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान खेमराज पिता रामखिलावन सोनकर उम्र लगभग 12 वर्ष योगेश प्रताप पिता राम खिलावन सोनकर उम्र लगभग 14 वर्ष बताया जा रहा है। घटना में घर के दोनों चिराग एक साथ बुझ गए। पुरे गांव में मातम फैला हुआ है।