छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सभी लोग एक ही बाइक में सवार होकर खेत से घर जा रहे थे। तभी छतरपुर जिले के बिजावर-जटाशंकर तिराहे पर ट्राले ने बाइक को रौंदा दिया। जिसकी सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान गुलगंज के गढ़ी मोहल्ला (वार्ड-9) निवासी कृष्णा अहिरवार (20) और प्रेमी अहिरवार (28) के रूप में की है। जो बीते दिन खेत से काम कर घर लौट रहे थे। तभी वो हादसे का शिकार हो गए। जबकि अशोक अहिरवार (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
रेलवे ट्रक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
दूसरी घटना सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगरगवा रेलवे स्टेशन की है। जहां आज पुलिस को रेलवे ट्रक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसकी शनाख्त करने का प्रयास पुलिस कर रही है। साथ ही मामले की जांच हत्या - आत्महत्या दोनों पहलू से की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।