मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई गया जी में पितृ तर्पण करने के बाद कार से दमोह लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार होने के चलते उनकी मौत हो गई। हादसा मैहर के पोड़ी के NH-30 पर हुआ।
नींद की झपकी आने के चलते हुआ हादसा
बताया जा रहा कि डॉक्टर संजय गंगेले और उनके भाई प्राचार्य सुधीर गंगेले गया जी से वापस लौट रहे थे। तभी ड्राइवर को नींद की झपकी आने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और संजय और सुधीर की मौके पर मौत हो गई।
जांच जारी
जबकि हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में जारी हैं। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।