छतरपुर। मध्य प्रदेश के जाबांज आईपीएस अफीसर (IPS Officer) तुषार कांत विद्यार्थी (Tushar Kant Vidhyardi) को शासन (Government) ने अब जबलपुर रेंज (Reange) का उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) (DIG) बना दिया है। विद्यार्थी को भोपाल से जबलपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके पहले भी विद्यार्थी जबलपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर भी अपनी सेवायें दे चुके हैं।
विद्यार्थी को जबलपुर की जिम्मेदारी देने के साथ ही शासन ने अब जबलपुर रेंज के वर्तमान डीआईजी आरएसएस परिहार को भोपाल स्थानांतरित किया है। अधिकारी टीके विद्यार्थी ने इससे पहले सीएसपी एडीशनल एसपी तथा एसएसपी के रूप में भी जबलपुर में अपनी सेवाएं सफलतापूर्वक दे चुके हैं।
जनहित में काम
बता दें कि अधिकारी विद्यार्थी मध्य प्रदेश के ऐसे जाबांज आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें 2 बार राष्ट्रपति वीरता (शौर्य) पदक एवं अन्य विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। विद्यार्थी का यह भी रिकार्ड रहा है कि वह जिस भी जिले में एसपी रहे हैं, वह अपराधों के नियंत्रण तथा जनहित में उन्होंने काम किया।
इसे साथ ही सरकार के अभियानों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए वह प्रशंसित भी हुए हैं। निवाड़ी एसपी रहते हुए विद्यार्थी के निर्देशन में त्वरित रूप से कार्यवाहियों के परिणाम स्वरूप सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण में निवाड़ी जिले को प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त हुआ था। विद्यार्थी के कुशल एवं सख्त निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसने, अपराधों पर नियंत्रण करने और जनता के बीच पुलिस के प्रति मैत्री भाव तथा समन्वय बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक चलाए जाते रहे। इन अभियानों में अभियान मुक्ति, अभियान आस्था, अभियान नशा मुक्ति,अभियान हर्ष, अभियान ज्योति,अभियान मिलन, अभियान महिला शक्ति आदि प्रमुख हैं।