रिपोर्टर नौशाद अहमद, सूरजपुर। सूरजपुर वन मंडल के कुदरगढ़ रेंज में फिर से बाघ के आने से लोगो मे डर का माहौल देखा जा रहा जिस तरह से बाघ ने दो गाय का शिकार कर के उसे खाया है। दो साल पहले भी इसी रेंज में बाघ के हमले से दो ग्रामीण की मौत हो गई थी और ग्रामीण के हमले से बाघ भी घायल हो गया था जिसके बाद बाघ का रेस्क्यू किया गया था।
मूवमेंट की हो रही मॉनिटरिंग
बाघ की जानकरी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच के मॉनिटर कर रहा है। जिले के वन मंडल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि गुरु घासीदास कोरिया वन मंडल, सूरजपुर वन मंडल के बॉर्डर क्षेत्र में टाइगर का विचरण चल रहा है। सूरजपुर वन मंडल और कोरिया वन मंडल की टीम निगरानी बनाई हुई है। हमारे द्वारा लोगों को समझाइश दिया जा रहा है कि वह जंगल की ओर न जाए और जहां पर और शिकार किया है, उसको भी ट्रैक किया जा रहा है। हम ज्यादा अलर्ट हैं कही जहर खुरानी जैसा कोई घटना ना हो, कैमरे की मदत से भी हम टाइगर के मूमेंट को मॉनिटरिंग करने का कोशिश करेंगे जिस तरह से दो दिन पूर्व कोरिया जिले में एक बाघ की मौत हुई है उसके बाद से पूरा वन विभाग अलर्ट मोड पर है ।
पंकज कुमार, डीएफओ सूरजपुर