रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा से भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार शाम हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की असमय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मौसी के घर से लौट रहे थे तभी रेत से लोड तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के चलते मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई। तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर तुरंत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू की।
हादसा गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र की
हादसा गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डीहिया स्थित बोरी फैक्ट्री के सामने की है। बताया जा रहा है कि मृतक हरिशंकर चतुर्वेदी अपने दो दोस्तों को लेकर मौसी के घर गया था, वहां से लौटते समय तीनों हादसे के शिकार हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे में इनकी गई जान
बताया जा रहा है कि हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और तीनो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। तीनों युवकों की अचानक हुई मौत से परिवारों में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे में जिनकी जान गई उनकी पहचान पुलिस ने आशीष कुशवाहा (निवासी बहरी बांध), हरिशंकर चतुर्वेदी (निवासी बहरी बांध), और शैलेंद्र तिवारी (निवासी भटलो) के रूप में की है।