आज लद्दाख में सुबह के समय भूस्खलन के चलते सेना के 3 वाहन चपेट में आ गए। जिसमें सेना के 6 जवानों की मौत हो गई। सेना की ये तीनों गाड़िया लद्दाख से दूसरे ग्लेशियर कि ओर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के संबंध में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। भारतीय सेना ने इस घटना की पुष्टि भी की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बाताया जा रहा है कि इस इलाके में भूस्खलन की घटनाएं होती रहती है। यह घटना उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन के बाद हुआ है। उत्तरकाशी में मंगलवार को आए हिमस्खखन के 80 घंटे बीत जाने के बाद भी कई जिंदगियां बर्फ में दबी हुई हैं। अब तक इस घटना की चपेट में द्रौपदी के डांडा-2 पर्वत चोटी से 26 शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक 3 लोगों के फंसे होने की आशंका है।