ओंकारेश्वर : मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में नहाने के दौरान 3 मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। तीनों मजदूर गुरुवार को ओंकारेश्वर बांध की मुख्य नहर में नहाने गए थे। जहां पानी के तेज बहाव में बहने के कारण तीनों गहराई में समां गए और मौत की नींद सो गए । हादसा ओंकारेश्वर के कोठी हेलीपैड क्षेत्र स्थित नहर की है। जिसकी सूचना पर पुलिस बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
हेलीपेड कोठी क्षेत्र के पीछे स्थित नहर में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर ओंकारेश्वर-मोटक्का सड़क निर्माण कार्य के लिए आए हुए थे। इसी दौरान तीनों नहाने के लिए हेलीपेड कोठी क्षेत्र के पीछे स्थित नहर में पहुंचे और गहराई में समां गए। तीनों युवकों की अचानक हुई मौत से परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने की मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सुनील साहू निवासी सीधी, 20 वर्षीय भगवानदास साहू निवासी सीधी और 25 वर्षीय नितेश यादव निवासी गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। तीनों सड़क निर्माण कार्य में मजदूर के रूप में कार्यरत थे।
नहर किनारे तीनों के मिले कपड़े
बताया जा रहा है कि मोरटक्का-ओंकारेश्वर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य कर रही एक निजी कंपनी के तीन कर्मचारी बुधवार शाम काम के बाद हेलीपेड कोठी क्षेत्र के पीछे स्थित नहर में नहाने पहुंचे थे। देर रात तक उनके वापस नहीं लौटने पर साथियों ने खोजबीन शुरू की। नहर किनारे तीनों के कपड़े और निजी सामान मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर कुछ घंटों में बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।