आज कल की खराब लाइफस्टाइल के चलते लोग समय से पहले ही बूढ़े लगने शुरू हो गए है। प्रॉपर डाइट नहीं मिलने के चलते लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में सेब जोड़ ले तो आपकी आधी समस्या समाप्त हो जाएगी। दरअसल, सेब एक सुपर फ्रूट है। अगर आप सुबह एक सेव खा ले तो आपका दिल मजबूत हो सकता है, वजन घाट सकता है। साथ ही खूबसूरती भी बढ़ सकती है। ऐसे ही कुछ और भी फायदे है सेब खाने के, तो चलिए जानते है क्या है वो फायदे ,,,,
पाचन रहता है ठीक
सेब में फाइबर की प्रचुरता होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करती है. खाली पेट सेब खाने से आपकी आंतें साफ रहती हैं और कब्ज की समस्या दूर होती है. इसके साथ ही यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है.
वजन घटाने में मददगार
सेब कैलोरी में कम और फाइबर में ज़्यादा होता है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप फालतू खाना खाने से बचते हैं और वज़न नियंत्रण में रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।
गहरी नींद लाने में करें मदद
सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स न्यूरो-प्रोटेक्टिव (Neuro-protective) होते हैं, जो मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं. इसके अलावा, रात को सोने से पहले सेब का सेवन अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद कर सकता है.
त्वचा होगी ग्लोइंग
सेब में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा की मरम्मत करते हैं और उसे नमी प्रदान करते हैं. एक महीने तक सेब खाने से आपकी त्वचा पर निखार आ सकता है और दाग-धब्बे भी कम हो सकते हैं.
किडनी को रखे हेल्दी
सेब में पर्याप्त मात्रा में पानी और पोषक तत्व होते हैं, जो किडनी के कार्य को सही रखते हैं। एक महीने तक रोज सेब खाने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है और किडनी स्वस्थ रहती है।
दिल के लिए बहुत फायदेमंद
सेब एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो दिल को हेल्दी बनाए रखते हैं. रोज़ाना एक सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है. सेब में मौजूद फाइबर, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोज एक सेब खाने से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है .
खून में कमी सुधारे:
नियमित सुबह-सुबह खाली पेट सब खाने से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है. बता दें कि, सेब आयरन का भी अच्छा स्रोत होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. ऐसा करने से कमजोरी और थकान जैसे एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है.
इम्यूनिटी होगी मजबूत
सेब विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. नियमित रूप से सेब खाने से आप सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचे रह सकते हैं.
हड्डियों को मिलेगा मजबूती
सेब में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. खासकर महिलाओं के लिए सेब हड्डियों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. साथ ही, जोड़ों में दर्द की समस्या भी होगी दूर।