AI Summit 2026 दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 16 फरवरी से एआई इम्पैक्ट समिट शुरू हो रहा है, जिसमें पूरी दुनिया से कई जानी मानी हस्तियां, टेक कंपनियों के सीईओ एवं देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे। भारत मंडपम में 5 दिन चलने वाले इस इवेंट में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। एआई इम्पैक्ट समिट टेक्नोलॉजी वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट है, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। समिट में 20 से ज्यादा देशों के जाने-माने नेता और 45 से ज्यादा देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आएंगे। 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री समिट को जॉइन करेंगे। दुनियाभर के देशों की बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ और उनका मालिक भी समिट में आएंगे।
कंपनियों के सीईओ आएंगे:
विदेश मंत्रालय के अनुसार, एआई समिट में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लॅकोविच, फिनलैंड के पेड्रो प्रधानमंत्री सांचेज, ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी आएंगे। वहीं अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल डीपमाइंड प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो, स्पेन के ओलजास बेक्टेनोव और के सीईओ डेमिस हसाबिस, एंथोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई भी समिट में शामिल होंगे।
इन देशों के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति आएंगे:
विदेश मंत्रालय के अनुसार, एआई समिट में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन शिरकत करेंगे। वहीं गुयाना के उपराष्ट्रपति भरत जगदेव और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिलाय भी समिट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।