Sidhu Moose Wala: BBC की नई डॉक्यूमेंट्री 'The Killing Call' पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल ये डॉक्यूमेंट्री रैपर और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनाई गई है. जिसको लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के विरोध के बाद भी BBC वर्ल्ड सर्विस ने सिद्धू का 32वें जन्मदिन यानी बुधवार 11 जून को डॉक्यूमेंट्री को रिलीज किया। जानकारी के मुताबिक बीबीसी को बुधवार शाम को मुंबई के एक सिनेमा हॉल में डॉक्यूमेंट्री दिखानी थी।
बलकौर सिंह ने लगाया आरोप:
लेकिन विवाद के बाद बीबीसी ने इसे यूट्यूब पर ही जारी कर दिया। डॉक्यूमेंट्री बुधवार सुबह 5 बजे बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के यूट्यूब चैनल पर जारी की गई। जिसके बाद बलकौर सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर यह आरोप लगाया है कि, परिवार की अनुमति के बिना यह तैयार किया गया है, साथ ही इसमें उनके बेटे की हत्या से जुड़ी आपत्तिजनक और भ्रामक जानकारी हो सकती है।
BBC के खिलाफ शिकायत दर्ज:
उन्होंने कहा कि इसका असर कोर्ट में चल रहे मामले पर भी पड़ सकता है, क्योंकि डॉक्यूमेंट्री में केस के नामित आरोपियों के इंटरव्यू शामिल हैं। इसके चलते उन्होंने कानूनी नोटिस भेजने के साथ-साथ BBC के खिलाफ महाराष्ट्र के जुहू पुलिस थाने और डीजीपी से शिकायत भी दर्ज करवाई है।
डॉक्यूमेंट्री को लेकर बढ़ा विवाद:
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक BBC की इस डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला के जीवन, करियर, विवादों और हत्या से जुड़े तमाम पहलुओं को कवर किया गया है। इसमें पत्रकारों, दोस्तों, पुलिस अधिकारियों के इंटरव्यू और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के ऑडियो संदेश को भी दिखाया गया है। वहीं, मूसेवाला के पिता का कहना है कि डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट जानबूझकर 11 जून रखी गई, ताकि बेटे की विरासत को ठेस पहुंचे। वहीं सन्दर्भ में मूसेवाला के पिता ने शिकायत की है जिस पर मानसा कोर्ट में 12 जून को सुनवाई होगी, जहां पर यह फैसला होगा कि इस डॉक्यूमेंट्री पर कोई रोक लगेगी या नहीं वहीं दूसरी ओर बिना देरी के BBC ने इसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है। जिससे यह विवाद और भी गहरा हो सकता है।