भोपाल : मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का 9वां बजट सत्र आज राजपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राजपाल ने जहां ग्लोबल इन्वेस्टर समिट सहित अर्थव्यवस्था को लेकर अभिभाषण पूरी किया। तो वही दूसरी तरफ कोंग्रस विधायकों ने इंदौर के भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड, जहरीले कफ सीरप से बच्चों की मौत सहित अन्य मामलों पर उल्लेख ना होने के चलते जोरदार हंगामा किया, जिसको देखते हुए सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
जीतू पटवारी ने 3 मंत्रियों के बर्खास्त की मांग की
इधर, बजट सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सदन में भागीरथपुरा कांड को लेकर मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग उठाई। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने निर्देश दिए कि कार्यवाही में केवल अभिभाषण शामिल होगा।
कांग्रेस ले की कर्ज पर श्वेत पत्र लाने की मांग
तो वही बजट सत्र में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि बजट में केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत पर भी बात होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश के कर्ज पर श्वेत पत्र लाने की मांग की। साथ ही कहा कि बजट में की गई घोषणाओं और उनकी वास्तविक स्थिति के अंतर को कांग्रेस सदन में उजागर करेगी। पुराने बजट की घोषणाओं पर भी चर्चा होनी चाहिए।
06 मार्च तक चलेगा बजट सत्र
बता दें कि इस बजट सत्र के लिए कुल 3478 प्रश्नों की विधानसभा को सूचनाएं, 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव, 41 अशासकीय संकल्प पेश होंगे। तो वही शून्य काल में विधानसभा में 83 सवाल होंगे। लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते ऐसा नहीं हो सका। बजट सत्र 06 मार्च तक चलेगा जिसमे कुल 12 बैठके होगी और 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे।