MP Teachers: मध्यप्रदेश शिक्षा के क्षेत्र से दो बड़ी अहम खबरे सामने आई है। जहां एक ओर शिक्षक संगठन आंदोलन की राह पर हैं, तो वहीं दूसरी ओर लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को राहत देने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
18 को होगा आंदोलन
TET विवाद को लेकर प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा होने जा रहा है। करीब 12 शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 8 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के अंतिम दिन यानी 18 अप्रैल को राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में शिक्षक जुटेंगे और “मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा” के माध्यम से विरोध दर्ज कराएंगे। शिक्षक संगठन 12 प्रमुख मांगों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं, जिनमें रिव्यू पिटीशन और संबंधित आदेश को निरस्त करने की मांग प्रमुख है। इस आंदोलन से सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ने की संभावना है।
दैनिक वेतन भोगी होंगे नियमित
इसी बीच मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग से राहत भरी खबर भी सामने आई है। विभाग लंबे समय से सेवा दे रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में काम कर रहा है। करीब 10 साल से कार्यरत कर्मियों को इसका लाभ मिल सकता है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों से विस्तृत जानकारी मांगी है और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम उन कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जो वर्षों से नियमितीकरण की मांग कर रहे थे।