Suresh Raina Open Restaurent: भारत के अहम बल्लेबाज सुरेश रैना ने नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में एक रेस्टोरेंट की शुरुवात किया है. जिसका नाम 'रैना इंडियन रेस्टोरेंट' है. उन्होंने एक सोशल मीडिया के पोस्ट में खुलासा किया है. उनका रेस्त्रां ग्राहकों को भारतीय स्वाद प्रदान करेगा. पिछले कुछ समय से रैना अपने सोशल मीडिया पर खाना बनाने का वीडियो और फोटो शेयर कर रहे. सुरेश रैना कुकिंग के बहुत बड़े शौकिन हैं.
उन्होंने फैंस को बताया है कि मैं एम्स्टर्डम में रैना इंडियन रेस्त्रां की शुरुआत करके बहुत ही खुश हूं. यहां पर भोजन पकाने को लेकर मेरा जुनून शीर्ष पर है. अब मैं एक मिशन पर हूं. 'मैं अपने भारत के अलग-अलग हिस्सों से सबसे प्रामाणिक और वास्तविक स्वादों को सभी यूरोप के ग्राहकों के दिल तक लाना चाहता हूं.
उन्होंने यह भी कहा है कि इस असाधारण गैस्ट्रोनॉमिक यात्रा में मेरा सब साथ दे क्योकिं हम एक स्वादिष्ट साहसिक यात्रा के लिए निकल रहे हैं. बता दे कि भारत क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी नई दिल्ली में Nueva को ओपन किया हैं. सुरेश रैना भारत के 36 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज रह चूके हैं. उन्होंने भारत टीम के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे मैच और 78 टी20 मैच खेले है और सभी प्रारूपों में उन्होंने 7,000 रन से अधिक बनाए हैं.
Read more:एनआईटी राउरकेला को पूर्वोत्तर और केंद्रशासित प्रदेशों से सीएसएबी-2023 में पंजीकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद