बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। जरीन की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उनकी आज मौत हो गई। इस बात की जानकारी खुद जरीन खान की टीम द्वारा दी गई। जरीन पर मां की मौत से जहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तो वही इस बुरे समय में पूरा बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ है। तो वही सोशल मीडिया में भी फैंस एक्ट्रेस को सहानुभूति दे रहे है।
एक्ट्रेस की तरफ से नही आया कोई रिएक्शन
हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की ओर से अभी कोई रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने नहीं आया है। जरीन की मां परवीन खान का जनाजा अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में आज सुबह 10 बजे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान जरीन और उनके परिवार के करीबी लोग वहां मौजूद रहे. मां के जाने से जरीन और उनकी बहन सना खान बुरी तरह टूट गए हैं।
फिल्म 'वीर' से किया बॉलीवुड में डेब्यू
जरीन खान ने शॉर्ट ड्रामा 'फिर से रीस्टार्ट' से अपना करियर शुरू किया था. 2010 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म से 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. लेकिन जरीन ज्यादा दिन तक बॉलीवुड में नहीं टिक सकीं. इसके बाद उन्होंने बी-ग्रेड मूवीज में भी काम किया. वो 'डाका' और 'जट्ट जेम्स बॉन्ड' जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. आखिरी बार उन्हें 2021 मे..हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया था.