भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदारों, OSD के बाद जेल अधीक्षकों के भी ट्रांसफर कर दिए है। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए यह फैसला लिया है। इतना ही नहीं सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है।
बता दें कि जेल विभाग के तबादला आदेश में जिन अधिकारियों का नाम हैं उनमें से 2 अधिकारियों को स्वैच्छिक आधार पर ट्रांसफर किया गया है और 9 अधिकारियों का तबादला प्रशासकीय आधार पर किया गया है।
इन जेल अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव
- प्रभारी अधीक्षक सेन्ट्रल जेल सागर मानवेन्द्र सिंह परिहार को प्रभारी अधीक्षक सेन्ट्रल जेल पदस्थ किया है।
- अधीक्षक जिला जेल खंडवा अदिति चतुर्वेदी पांडे को प्रभारी अधीक्षक केंद्रीय जेल नरसिंहपुर पदस्थ किया है।
- दिनेश नरगावे को जेल मुख्यालय भोपाल से केंद्रीय जेल इंदौर का अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।
- अधीक्षक केंद्रीय जेल इंदौर अलका सोनकर को जेल मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।
- विदित सरवैया प्रभारी अधीक्षक सेन्ट्रल जेल ग्वालियर को प्रभारी अधीक्षक सर्किल जेल शिवपुरी पदस्थ किया गया है।
- राकेश भांगरे प्रभारी अधीक्षक केंद्रीय जेल भोपाल को प्रभारी अधीक्षक केंद्रीय जेल ग्वालियर पदस्थ किया गया है।
- प्रभारी अधीक्षक सर्किल जेल शिवपुरी रमेशचन्द्र आर्य को प्रभारी अधीक्षक केंद्रीय जेल सागर भेजा गया है।
- देवेन्द्र कुमार सारस कार्यवाहक अधीक्षक जिला जेल उमरिया को जिला जेल खंडवा भेजा गया है।
- उप जेल अधीक्षक यशवंत मांझी को जिला जेल नीमच से हटाकर प्रभारी अधीक्षक जिला जेल मंदसौर पदस्थ किया है।
- उप जेल अधीक्षक दिलीप सिंह जिला जेल छतरपुर को प्रभारी अधीक्षक जिला जेल हरदा भेजा गया है।
- उप जेल अधीक्षक योगेन्द्र पमार को केंद्रीय जेल रीवा से जिला जेल छतरपुर पदस्थ किया गया है।