भोपाल : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादलें के आदेश जारी कर दिए है। इस लिस्ट में 101 तहसीलदार/ प्रभारी तहसीलदार और 139 नायब तहसीलदार/प्रभारी नायब तहसीलदार के नाम शामिल हैं, जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है। इतना ही नहीं बीते दिन डिप्टी कलेक्टर, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अवर सचिव और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जैसे पदों पर कार्यरत अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।