कोटा। कोटा के जंगल में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गइ हैं। जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों ने इस बात की सूचना दी हैं। कंकाल में साड़ी लिपटी हुई थी। बता दें की चाम्पी जलाशय के डुबान क्षेत्र में जंगल के भीतर आज सुबह लड़की लेने गए ग्रामीणों को एक नरकंकाल मिला है। जिसके ऊपर साड़ी लिपटी हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कोई महिला ही है।
हालांकि की नरकंकाल के पास और कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। फ़िलहाल जंगल के भीतर मिले इस नर कंकाल की कहानी क्या है। कोई दुर्घटना है या हत्या। यह स्पष्ट कहा नहीं जा सकता है। इस मामले की सूचना रतनपुर पुलिस को दे दी गई है। जिनकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पायेंगी।