ग्वालियर : मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों का जहां घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तो वही गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्वालियर और नर्मदापुरम के कलेक्टरों ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसके चलते अब दोनों जिलों के स्कूल दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे।
20 अप्रैल से ग्वालियर में बदल जायेगा स्कूलों का समय
जारी आदेश के तहत ग्वालियर में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर दिया है। ग्वालियर में यह आदेश 20 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रभावी होगा।
7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे लगेंगी क्लासेस
तो वही नर्मदापुरम में कलेक्टर के आदेश पर सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे लगेंगी। जबकि शिक्षक स्टाफ के लिए 1:30 बजे तक का समय तय किया गया है। हालांकि परीक्षाएं अपने तय समय पर ही होंगी. प्रशासन ने अपील की है कि लोग सतर्क रहें और गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।
इन जिलों में बदला स्कूलों का समय
बता दें कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए अब तक कई स्कूलों के समय में बदलाव कर दिए है। जिसमे सागर- अशोकनगर, भोपाल, इंदौर, टीकमगढ़, दमोह, सतना, डिंडोरी , रायसन, अनूपपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, बालाघाट, मैहर, रतलाम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर और उमरिया शामिल है।