Rohit Shetty Surgery: बीते दिन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग करते हुए डायरेक्टर रोहित शेट्टी घायल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। फिर उन्हें कुछ समय पश्चात डिस्चार्ज भी कर दिया गया.
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वीडियो किया शेयर:
रोहित शेट्टी के सेट पर वापस लौटने पर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सिद्धार्थ कहते दिख रहे हैं, ‘हमारे यहां ओजी एक्शन मास्टर हैं, जो एक एक्सीडेंट का शिकार होने के बाद सेट पर वापस लौट आए हैं। जबकि अभी 12 घंटे भी नहीं हुए हैं। वह एक रॉकस्टार की तरह सेट पर वापस आ गए हैं।’‘एक सच्चा गुरु उदाहरण से बनता है। हम सभी रोहित शेट्टी सर के एक्शन के प्रति प्यार और उनके द्वारा निर्देशित स्टंट के प्रति उनके जुनून के बारे में जानते हैं।
READ MORE: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 7 विधायक बने मंत्री
रोहित शेट्टी ने कहा- मैं बिलकुल ठीक हूं
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी हेल्थ अपडेट की जानकारी दी है। उन्होंने टीम मेंबर के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है की ‘दो उँगलियों में टांके लगी है। मैं बिल्कुल हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। आपके प्यार चिंता के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।’
READ MORE: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे T20 में शतक जड़कर सूर्यकुमार यादव ने बनाए 3 वर्ल्ड रिकार्ड
latest news Videos यहां देखें: